पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से लोगों अवगत कराएं कार्यकर्ता: शाही
सहारनपुर। कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से अवगत कराएं।
सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पॉलीथिन से कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ पर्यावरण के लिए पॉलीथिन का बहिष्कार करना आवश्यक है। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वह अपने वार्ड में खाली पड़ी जगह और पार्कों में पौधरोपण कराएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भाजपाई सफाई का विशेष ध्यान रखें और लोगों भी जागरूक करें। राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, हरीश मलिक, हेमंत अरोड़ा, तेज क्वात्रा, केएल अरोड़ा, विजय माहेश्वरी, एम. आजाद अंसारी, अल्पना तलवार, प्रेमपाल कटारिया आदि मौजूद रहे।