सहारनपुर। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्यों पर रोक लगाए जाने, शराब की तस्करी एवं गोकशी के मामलों में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मंगलवार को संघर्ष समिति के पदाधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने कहा कि छुटमलपुर में मंदिर के पास खुलेआम मांस की बिक्री की जा रही है। जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। थाना फतेहपुर एवं चौकी मुजफ्फराबाद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है जिस पर अंकुश लगाया जाए। आरोप लगाया कि पुलिस के संज्ञान में आधा दर्जन गोकशी के मामले आ चुके हैं। लेकिन पुलिस ने एक मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस कारण गंदेपड़ा-खुनजावर केेेे आसपास जमकर गोकशी की जा रही है। इसे हिंदू संघर्ष समिति बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्दी ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रणदीप सिंह पुंडीर, पंकज, दिव्यांश पंडित, आलोक्र पंकज, गौतम चौधरी, विक्रम सिंह, सुधीर कुमार, सूर्यकांत राणा, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, मोहित चौधरी, विश्वास कुमार, धीर सिंह, जयप्रकाश, भोपाल चौधरी, सहावर सिंह, देवी सिंह, शुभम गोयल, सोनू चौहान, मुकेश, सतपाल चौधरी शामिल रहे।