संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण शून्य
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष 42 शिकायते पहुंची। लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
खंड विकास कार्यालय सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली और तहसील से संबंधित करीब 42 शिकायते दर्ज हुई। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। जिसकों लेकर फरियादियों में मायूसी देखने को मिली। इस मौके पर सीओ सिद्धार्थ सिंह, बीडीओ अंबरीश कुमार, कोतवाल उमेश रोरिया आदि मौजूद रहे।
दीपक शर्मा