फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में बरसे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
तबस्सुम को मायके से मिला ईद का तोहफा
विज्ञापन

सहारनपुर। बेशक अभी ईद आने में समय हो, मगर कैराना लोक सभा के उपचुनाव में आरएलडी के टिकट पर लड़ी तबस्सुम हसन को उसके मायके वालों ने जीत के तौर पर ईद का तोहफा अभी से दे दिया है। बता दें कि तबस्सुम हसन का मायका नकुड़ के गांव दुमझेड़ा में है और उनकी जीत का सबसे बड़ा अंतर नकुड़ से ही रहा। तबस्सुम हसन को पूरे लोकसभा क्षेत्र से कुल चार लाख एक हजार 464 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रही भाजपा की मृगांका सिंह तीन लाख 52 हजार 173 ही मत पा सकी। इस प्रकार तबस्सुम की जीत का अंतर 49 हजार 291 रहा। जीत के इस अंतर को लाने में तबस्सुम हसन के मायके वालों यानी नकुड़ क्षेत्र के मतदाताओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है, जहां से उनके पक्ष में जमकर वोट पड़े। नकुड़ से उन्हें एक लाख 14 हजार 341, जबकि मृगांका सिंह को 86 हजार 224 वोट मिले। यानी यहां तबस्सुम ने मृगांका से 28 हजार 117 मत अधिक पाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें