फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल शतप्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी में निधि और आस्था अग्रवाल रही प्रथम
विज्ञापन

गंगोह। पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज के बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। प्राचार्य डा. पवन बंसल ने बताया कि 138 छात्र-छात्राओं में से 48 ने प्रथम श्रेणी जबकि 89 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर बायो वर्ग की कुमारी निधि ने 73.9 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, सुदेश कुमार ने 70.9 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और मनाली शर्मा ने 68.9 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। गणित वर्ग में आस्था अग्रवाल ने 73.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, रोबिन कुमार ने 72.9 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और पूजा वर्मा 72.5 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य एवं प्रबंध समिति सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें