मांगें पूरी न होने से डाक सेवकों में रोष
सहारनपुर। मुख्य डाकघर पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करते चले आ रहे हैं। ड्यूटी के समय से अधिक कार्य लिया जाता है। इसके बावजूद सातवें वेतन कमीशन का लाभ ना मिलने से गामीण डाक सेवकों में रोष है। प्रीतम सिंह, पंकज शर्मा, धर्मवीर, विरेंद्र कुमार, बिजेंद्र त्यागी, ब्रहमदत्त, रजनीश, मुकेश, राकेश बिंदल, रामकुमार, राकेश कुमार, ऊषा रानी, कुशल पाल, स्वामी कार्तिका, राजेश, राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।