फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियाड में चमके मेधावी सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपियाड में चमके मेधावी सम्मानित किए
विज्ञापन


सहारनपुर। डीएवी सीएमसी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड (कंप्यूटर, विज्ञान, गणित) में डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर के विद्यार्थियों ने चयनित होकर स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया। चयनित छात्रों को मंगलवार को प्रधानाचार्य एके मोहन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि ओलंपियाड में डीएवी के 1300 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें डीएवी स्कूल रसूलपुर के कक्षा सात के छात्र अर्जुन तोमर ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया। अर्जुन को टेबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी स्कूल के अनेक छात्रों ने हासिल किया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका पूजा भारद्वाज और प्रत्यक्षा बुद्धिराजा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें