असलम बने महानगर अध्यक्ष
सहारनपुर। संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में असलम मिर्जा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंगलवार को चिलकाना रोड स्थित रामजीवन नगर स्थित सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम सैफी ने कहा कि आज तक भी देश का व्यापारी जीएसटी की जटिलताओं को नहीं समझ पा रहा है। उन्होंने सरकार से व्यापारी आयोग के गठन की मांग की। संचालन भूरा मलिक ने किया। जमाल सिद्दीकी, इमरान मिर्जा, संजीव वर्मा, नरेंद्र धीमान,आकिल, मन्नान, जुलफान गौरी, कुरबान मिर्जा आदि रहे।