बड़गांव (सहारनपुर)। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली लगने से मौत के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को भी बड़गांव क्षेत्र पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स तैनात रहा।
तीन दिन पहले भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन की गोली लगने से मौत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतते हुए बड़गांव क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। कस्बा सहित मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से सटे गांव जड़ौदा पांडा, नन्हेड़ा कला सहित शिमलाना, शब्बीरपुर, महेशपुर, अम्बेहटा चांद में एक एक कंपनी पीएसी व आरएएफ तैनात कर रखी है। वहीं बड़गांव थाना पर मुजफ्फरनगर ट्रैफिक एसपी बीबी चौरसिया और सीओ देवबंद सिद्धार्थ नौ मई से लगातार कैंप किए हुए है।