कार की टक्कर से किशोर घायल
नानौता। थाना क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत निवासी विक्रम का पुत्र अभिषेक अपने गांव से साइकिल से नानौता की ओर आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर सामने की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार को रोकने का प्रयास किया परंतु कार सवार मौके से कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को कार के नंबर के बारे में जानकारी है, जिसके आधार पर पुलिस कार चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घायल युवक को सीएचसी नानौता से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो