फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव की बदनामी नहीं होने दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांव की बदनामी नहीं होने दी जाएगी
विज्ञापन

सरसावा। ग्राम झबीरण में नशे को लेकर हो रहे हंगामे में एक बार फिर गांव में पंचायत की गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अब गांव की बदनामी नहीं होने दी जाएगी। गांव में नशा कराने वाले और नशे का सामान बेचने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी। प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत की सात सदस्यीय एक कमेटी गांव को नशाखोरी से मुक्त कराएगी।
रविवार को गांव झबीरण के एक खुले चौक में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। ग्राम प्रधान चंद्रवीर ने कहा कि मीडिया में नशाखोरी तथा नशे के कारोबार का गढ़ होने की खबरें आने से गांव की भारी बदनामी हो चुकी है, जो वास्तविकता से कोसों दूर है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

पंचायत में निर्णय हुआ कि गांव में पूर्व की भांति सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे। पूर्व की भांति ही नशे के कारोबार से दूर रहेंगे। इसके बाद भी कोई नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है तो ग्रामीण उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

पंचायत में नशे के कारोबार पर नजर रखने के लिये एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान चंद्रवीर, बबलू, धीर सिंह, धारा सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रमोद कुमार तथा सत्यपाल सिंह होंगे। इस मौके पर करण सिंह, अशोक, राजबीर सिंह, विजयपाल, राजकुमार, रामबली, इलमचंद, पद्म सिंह, राज सिंह, ईश्वर चंद, जसबीर मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें