कठुआ में गैंगरेप के बाद हुई हत्या पर गुर्जर समाज ने रोष जताया
सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की बैठक में जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या पर रोष जताया गया। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रविवार को हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गैंपरेप और उसके बाद पत्थर से कुचलकर मारने की घटना से समाज में भारी रोष है उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि घटना पर गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे कोई भी नेता इस तरह संवेदनशील विषयों गलतबयानी करने की हिम्मत ना कर सके। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक पूरा गुर्जर समाज पीड़ित परिवार के साथ है चाहे वो हिंदू, मुस्लिम, सिख और या फिर ईसाई किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो। लोकेश राणा, हिमांशु अलीपुरा, रविन्द्र भूरा, अरुण पंवार, अमर सिंह, मुकेश थरौली, अरविंद चौधरी, देवेंद्र चौधरी, विकास चौधरी आदि रहे।