फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से सात न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। सहारनपुर से सात न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जबकि सहारनपुर में दस एवं देवबंद में एक न्यायिक अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय रजिस्ट्रार द्वारा न्यायिक अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई। जिसमें सहारनपुर में तैनात अपर सत्र न्यायाधीश बबीता रानी को लखनऊ, मुकेश कुमार सिंघल को अलीगढ़, नरेंद्र प्रसाद को महाराजगंज, दीपा राय को हरदोई, रविंद्र कुमार तृतीय को भी हरदोई स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सिविल जज सीनियर डिवीजन निर्दोष कुमार, सत्यपाल सिंह प्रेमी को महोबा स्थानांतरित किया गया है।
जबकि फैजाबाद से एडीजे विकास गोयल, गोंडा में तैनात अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण चंद्र पांडेय, पीलीभीत से अहसान हुसैन तथा कुशीनगर से राजसिंह वर्मा को सहारनपुर भेजा गया है। नगीना में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन अरुण कुमार तृतीय, गोरखपुर से बक्कार शमीम रिजवी, सुल्तानपुर से पूनम तथा मनीष निगम को सहारनपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लखीमपुर खीरी से सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा गंगवार तथा अमित कुमार यादव को सहारनपुर तैनात किया किया है, जबकि रायबरेली से सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमन तिवारी को देवबंद भेजा गया है। शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची त्रुटिवश गलत छप गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें