सहारनपुर। खुफिया विभाग के अधिकारी ने विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों से मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना की जानकारी ली। योजना में हुए कार्यों के ब्योरा लेकर बाकायदा डायरी में दर्ज किया। हालांकि, अधिकारी भी समझ नहीं पा रहे कि खुफिया विभाग के अधिकारी किस वजह से योजना की जानकारी ली है।
जनपद के 51 गांव मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत चयन हुआ है। इन गांवों में 17 विभागों द्वारा 24 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन गांवों का चयन करने के बाद पिछले दिनों प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। शनिवार को खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने विकास भवन में पहुंचकर योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। पहले अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार से उनके कार्यालय योजना के में होने वाले कार्यों के बारे में पूछा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बेसिक जानकारी दी और बताया कि इस योजना के सभी कार्य परियोजना निदेशक देख रहे हैं। इसके पश्चात खुफिया अधिकारी ने परियोजना निदेशक कार्यालय में जाकर योजना की जानकारी ली। हालांकि, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से जुड़े संबंधित अधिकारी भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे कि खुफिया अधिकारी ने किस वजह से योजना की जानकारी ली है।
---------------------------------------
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना की जानकारी लेने खुफिया अधिकारी उनके कार्यालय में आए थे। इस योजना को परियोजना निदेशक देख रहे हैं। इसलिए उन्हें परियोजना निदेेशक के पास भेज दिया गया।-------------सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी