स्योहारा। मदरसा जियाउल उलूम ग्राम चकमहमूद सानी में छह बच्चों हाफिज मोहम्मद आईल, हाफिज मोहम्मद समीर, हाफिज मोहम्मद आफताब, हाफिज मोहम्मद जफर, हाफिज मोहम्मद शमशेर, हाफिज मोहम्मद अब्दुल वासित के कुरान ए हाफिज होने पर अमरोहा नौगांवा के मुफ्ती अब्दुर्रहमान ने दस्तारबंदी कराई। उन्होंने कहा कि इंसान को अल्लाह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कारी अहमदुल हसन, कारी इस्लामुद्दीन ने बच्चों को इनाम दिए। मुफ्ती अखलाक अहमद, मौलाना मोहम्मद मुस्लिम, हाफिज मौहम्मद फरमान आदि मौजूद रहे।