फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को आएंगे डीजीपी, पुलिस तैयारी में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
31 को आएंगे डीजीपी, पुलिस तैयारी में जुटी
विज्ञापन

सहारनपुर । पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह 31 मार्च के प्रस्तावित दौरे को पुलिस तैयारियों में जुट गई है। पुलिस लाइन पहुंचकर डीजीपी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह के शनिवार को दोपहर में सहारनपुर में पहुंचने की खबर है। अधिकृत कार्यक्रम तो शुक्रवार तक आने की उम्मीद है, मगर प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक डीजीपी कई योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अभी यह साफ नहीं है कि डीजीपी सहारनपुर में रात्रि विश्राम करेंगे या चले जाएंगे। पुलिस लाइन में साफ-सफाई के अलावा गमलों से पाटने का काम शुरू हो गया है। समीक्षा बैठक के मद्देनजर अधिकारी भी होमवर्क में लग गए है। खासतौर से फोकस इस बात पर है कि दौरे के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो सके। डीआईजी और एसएसपी ने अधीनस्थों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें