तीतरों (सहारनपुर)। किसानों ने हाईटेंशन लाइन के लिए लगाए जा रहे टावर का काम रुकवा कर कर्मचारियों व मजदूरों को भगा दिया और बगैर मुआवजे के अपनी जमीन में टावर नहीं लगाने देने की चेतावनी दी है।
किसानों का कहना है कि हमारी फसलें बर्बाद हो रही हैं पेड़ों की कटाई से धन की हानि हो रही है इसलिए हम लोगों को इंडियन गेल की तर्ज पर मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों का आरोप कि पावर टृांसमिशन कार्पोरशन ने हमारे खेतों में बगैर अनुमति के टवर खडे़ कर रही है मुआवजा नहीं मिलता तब तक टावर नहीं लगाने दिए जाएंगे। किसान काफी देर तक हंगामा करते रहे तो सुपरवाइजर दुबे ने अधिशासी अभियंता यूवी सिंह से किसानों की मोबाइल पर बात कराई अभियंता ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया किसानों ने चेतावनी दी यदि कोई कार्रवाई अमल नहीं आई तो कड़ा विरोध किया जाएगा। इस अवसर पूर्व अघ्यक्ष चौधरी अरविन्द वर्मा, राजपाल, शमशाद खान, राकेश कुमार, अनुप सिंह, रविन्दर, पप्पू कुमार, तेजपाल, सचिन कुमार, इकबाल खान चौधरी सत्यबीर सिंह सहित अनेक किसान शामिल थे।