सहारनपुर। मानस मंडल द्वारा मानव मंदिर में बृृज की होली, खेले श्याम संग होली भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर संजीव वालिया रहे। मानव मंदिर में रह रहे बुजुर्ग लोगों को वस्त्र एवं फल वितरित किए गए। भजन संध्या एवं रासलीला में अनिल कुमार शर्मा के भजनों पर लोग झूम उठे। शालिनी कौशिक, निशा कालरा, रेणू, पूजा मालिक, सुमन, हर्ष, लोकेश मालिक, एचके मिगलानी, राजेश ने भी भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल कलाकारों में श्री कृष्ण के रूप में वैष्णवी एवं राधा के रूप में मानसी गुगलानी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।