रंगो से नहीं, रंग बदलने वालों से बचें
सहारनपुर। रेडियंट पब्लिक स्कूल में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और अध्यापकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रेडियंट पब्लिक स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनुज कुमार सैनी ने बच्चों को होली का महत्व बताया। उन्होंने जीवन में अच्छाइयां ग्रहण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें रंगों से नहीं बल्कि रंग बदलने वालों से बचना चाहिए। रंग तो मनुष्य को सुंदरता एवं भव्यता प्रदान करते हैं। होली के दिन सभी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलना चाहिए। होली पर्व नई उमंग और उल्लास लेकर आता है। अध्यापक धर्मवीर सिंह, उदयवीर सिंह, सुधीर पाठक, योगेश सैनी, संजीव सैनी, प्रवीण कुमार, मनोज, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।