फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 दिव्यांगों को कृत्रिम यंत्र वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद तहसील के 71 दिव्यांगों
विज्ञापन

को कृत्रिम यंत्र वितरित

देवबंद। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को देवबंद तहसील के 71 दिव्यांग बालकों को कृत्रिम यंत्रों का निशुल्क वितरण किया गया। अतिथियों ने दिव्यांग बालकों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी।
रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर जूूनियर हाईस्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देवबंद, नागल और नानौता ब्लाक के 26 बालकों को व्हीलचेयर, 9 को ट्राईसाइकिल, 22 को श्रवण यंत्र, सात को एमआर किट, आठ को कैलीपर तथा सात बच्चों को अन्य यंत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी हरिद्वार के पूर्व प्रबंध निदेशक डा. राजकुमार रावत ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ठ अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार, तहसीलदार परमानंद झा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कौशिक और भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा ने बालकों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अरविंद कुमार और अजय कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संचालन अरुण त्यागी ने किया। इस मौके पर डी.के. दिवाकर, अजय वर्मा, रामगोपाल यादव, सुधीर कुमार, रोबिन मित्तल, योगेंद्र मलिक, विपिन गर्ग, फरीदी जमाल, शेषनाथ उपाध्याय, अखिलेश राय, रमेशचंद, प्रदीप कुमार व मंजूर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें