फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में उम्दा प्रदर्शन से चमके खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में उम्दा प्रदर्शन से चमके खिलाड़ी
विज्ञापन


सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेले के तहत शनिवार को टेबिल टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, फैकल्टी और स्टाफ ने भी खेलों में हाथ आजमाया।
विज्ञापन

टेबिल टेनिस के सेमी फाइनल मुकाबलों में विवेक ने आशुतोष को 11-4, 11-8 के अंतर और लविश ने सुभाष बत्रा 11-9, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में लविश ने विवेक को 11-8 और 11-6 से हराकर विजेता बनने का गौरव पाया। बालिकाओं के सेमी फाइनल मैचों में प्रिया ने मनीषा को 11-8, 11-9 और राधिका ने गौरी को 11-6, 11-8 के अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री की। फाइनल मुकाबले में प्रिया ने राधिका को 11-7 और 11-9 के अंतर से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में वारियर्स ने रॉयल्स को हराया। विशाल, शुभम और सौरव का प्रदर्शन सराहनीय रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैकल्टी और स्टाफ ने हिस्सा लिया। श्वेता बंसल और सीमा गुप्ता की जोड़ी विजेता बनी। पुरुषों में हरवीर चौधरी और हरिओम गुप्ता की जोड़ी ने राजेंद्र कुमार और महेश की जोड़ी को पराजित किया। इस मौके पर डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. संजीव तोमर, डॉ. पूजा, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. संजय, समरीन फात्मा, डॉ. संदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें