फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेनियम वोटर अभियान में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने मिलेनियम वोटर अभियान में तेजी लाने का युवाओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष तक के नौजवानों के वोट बनवाने के लिए युवा कार्यकर्ता जुट जाए। अभियान के लिए पटेल मंडल से सन्नी दीक्षित, भूतेश्वर मंडल से संजय शर्मा, हकीकत मंडल से राहुल तोमर और केशव मंडल से राजकुमार कालड़ा को संयोजक बनाया गया। जिला प्रभारी पंकज राणा ने कहा कि अभियान के लिए तीन फरवरी की दोपहर पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सेक्टर के संयोजक व प्रभारी शामिल होंगे। विपिन सलूजा, अरुण गुप्ता, दिव्यांश पंडित, आदित्य भारद्वाज, दिनेश कुमार, आकाश रोहिला, संदीप कुमार, गजेंद्र सैनी, विनय शर्मा, सन्नी राय, राहुल सिंह, सुखवीर वर्मा, मोहित आनंद, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें