चिलकाना (सहारनपुर)। सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की ब्लाक सरसावा की वेतन भोगी सहकारी समिति का सभापति कुलदीप शर्मा को चुन लिया गया। सहकारी समिति, चिलकाना के प्रांगण में चुनाव अधिकारी महीपाल सिंह की देखरेख में वेतनभोगी सहकारी समिति का चुनाव सर्वसम्मति से पूर्ण हो गया। सभापति कुलदीप शर्मा, उपसभापति अरुण बिष्ट और संचालकगण मौ. जुबैर, अंकुर बंसल, सत्यप्रभा, शिवराज सिंह, ललित कुमार, पार्वती देवी एवं सुंदर लाल को निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव के बाद सभापति कुलदीप शर्मा ने कहा कि वह समिति के सदस्यों के हितों की रक्षा करने के लिए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।