चाइनीज मांझे से युवक घायल
सहारनपुर। लिंक रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसे निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलवाया गया।
गागलहेड़ी निवासी आसिफ शनिवार शाम शहर में आया हुआ था। आसिफ बाइक से जब लिंक रोड से जा रहा था तो चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा बाजू में लिपटने के बाद कपड़े काटता हुआ उसके हाथ तक पहुंच गया। इससे वह घायल हो गया। क्षेत्र के लोगों ने एक निजी चिकित्सक के आसिफ को उपचार दिलवाया। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व चाइनीज मांझे की चपेट में आकर तोता चौक निवासी छात्र बॉबी सैनी की मौत हो गई। इससे पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी है। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा पतंग की दुकानों पर खुलेआम बेचा जा रहा है।