फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस के जरिए उर्वरक बिक्री एक फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कृषि अधिकारी राम जतन मिश्र ने बताया एक फरवरी से सभी सहकारी और प्राइवेट दुकानों पर सिर्फ बायोमैट्रिक मशीन पीओएस (पांइट आफ सेल) के जरिए ही उर्वरक की बिक्री हो सकेगी। शनिवार को उन्होंने बताया कि उर्वरकों की डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरक ट्रांजक्शन की गो-लाइव की तिथि एक फरवरी निर्धारित की गयी है। जनपद में निजी, सहकारिता, एग्रो और गन्ना विभाग के कुल 361 उर्वरक बिक्री केंद्र हैं। इनमें से मात्र 271 विक्रेताओं ने पीओएस मशीन प्राप्त की है, जिसमें कुछ विक्रेताओं ने मशीन चालू नहीं की है। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से जनपद की सभी दुकान और सहकारी समितियों पर पीओएस से उर्वरक की बिक्री होगी। इस प्रक्रिया से उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें