फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर पुस्तिकाओं का वितरण 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। सादी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 22 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह उत्तर पुस्तिकाएं नेहरू मार्केट स्थित जीआईसी में सुरक्षित रखी हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि देवबंद तहसील के तमाम परीक्षा केंद्र 22 जनवरी, रामपुर मनिहारान तहसील के तमाम परीक्षा केंद्र 23 जनवरी, नकुड़ तहसील के सभी परीक्षा केंद्र 24 जनवरी, बेहट तहसील के सभी परीक्षा केंद्र 25 जनवरी और सहारनपुर तहसील के सभी परीक्षा केंद्र 27 जनवरी को जीआईसी से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें। उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को मांग पत्र के साथ वाहक को भेजना होगा।
विज्ञापन


स्वयंसेवियों ने देखा पांवधोई नदी का उद्गम स्थल
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की पहली और दूसरी इकाई की ओर से गांव ज्ञानागढ़ में सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनकर मलिक, डॉ. पूनम यादव, डॉ. विजय मलिक, डॉ. रामविनय शर्मा, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. संदीप कुमार, अंकुर अग्रवाल, प्रदीप कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सभी स्वयं सेवियों को गांव शकलापुरी ले जाया गया, जहां उन्होंने पांवधोई नदी का उद्गम स्थल देखा। उन्होंने नदियों को कभी प्रदूषित न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में उबेदा, मुकीम, मारूफ, शिवानी, प्रेरणा, विवेक कुमार, नीरज, सलोनी वर्मा, अशोक कुमार, रवि कुमार, दीपिका, आशु, शुभम गोयल, अरुण, राहुल राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें