फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में घुसी नील गाय, देरी से पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला गुजरान में ताराचंद धीमान के घेर में शुक्रवार की सुबह एक नील गाय घुस गई। गाय घायल अवस्था में थी। नील गाय होने की खबर लगते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई तथा ताराचंद के मकान पर लोगों का तांता लग गया। 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह छह बजे सूचना हो जाने के बावजूद वन विभाग के लोग दोपहर एक बजे मौके पर पहुुंचे। इस दौरान मुहल्ले के लोगों व वन विभाग की टीम के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। वन विभाग की टीम में शामिल लोगों ने नील गाय को कब्जे में किया तथा वाहन में लादकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें