युवा समाज और देश निर्माण में करें अपनी शक्ति का इस्तेमाल
छुटमलपुर। हिंदू जागरण मंच और हिंदू जागरण युवा वाहिनी की बैठक में युवाओं से आह्वान किया गया कि वह अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल राष्ट्रहित में करें।
रसूलपुर में 14 जनवरी को प्रस्तावित विचार गोष्ठी में भीड़ जुटाने के लिए गांवों में आयोजित नुक्कड़ बैठकों में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अमित धीमान ने कहा कि हिंदू समाज को बांटने की साजिश चल रही है। इनसे सचेत रहने की जरूरत है। हिंदू जागरण युवा वाहिनी के जिला मंत्री शिवम जोगी ने कहा कि हिंदू समाज को सुरक्षित रखने के लिए रसूलपुर कलां के शिव मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष ठा. सुरेंद्र पाल सिंह और श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में मंच के फतेहपुर थाना संयोजक दीपक सैनी, महिपाल सिंह, जयद्रथ सिंह, दुबे सिंह कांबोज, राकेश कांबोज, रामेंद्र, बाबूराम सैनी, सुशील कुमार, विक्की, चंद्रपाल कांबोज, अजीत सिंह, मदनलाल, अमन सैनी, सुंदरलाल, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।