असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शहाबुद्दीन अहमद ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि मुहल्ला महल नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान में इन दिनों असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। यहां रात में जुआ, सट्टा खेलने के अलावा नशीली चीजों का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे लोगों को मना किया जाता है तो अभद्रता और मारपीट की जाती है। पत्र में कहा गया है कि इस कब्रिस्तान की चारदीवारी को भी तोड़ दिया गया है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की।