फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया लोकतंत्र सेनानी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाजपा के लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा के जन्मदिन के मौके पर पार्टी स्तर से उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी को शाल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा का उनके जन्मदिन के मौके पर फूल मालाओं से स्वागत किया और केक काटा। उन्हें शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जसवंत सैनी ने कहा कि वर्ष 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश के लगाई इमरजेंसी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था, जिसमें सतीश शर्मा को 154 दिन जेल में रहना पड़ा था। पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं को भाजपा ने लोकतंत्र सेनानी का नाम दिया है और उनके जन्मदिन पर पार्टी की ओर से उनका सम्मान देने का काम किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, जिला मंत्री चौधरी कीरत सिंह, आनंद राणा, मनोज जैन, राजेश सवई, राकेश सैनी कृष्ण पाल, सरदार कुलदीप सिंह, सूर्यकांत, अरविंद धीमान, सत्यपाल सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें