फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालवाला रोड पर जलभराव व गंदगी से स्कूली बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। क्षतिग्रस्त लालवाला रोड पर जलभराव और गंदगी ने राहगीरों का जीना दुश्वार कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल वालों और उनमें पढ़ने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को केसी जैन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नितिन कुमार जैन ने एसडीएम को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि लालवाला रोड काफी समय से टूटी पड़ी है। ऊपर से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क किनारे गंदगी पसरी हुई है, लेकिन इसे साफ करवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। बता दें कि उक्त मार्ग पर केसी जैन स्कूल के अलावा आर्यन पब्लिक स्कूल, गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, देवबंद पब्लिक स्कूल और माइल स्टोन पब्लिक स्कूल पड़ते हैं। राजेश कुमार, कमल, संजय व मोनू ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराकर सफाई व्यवस्था को मुकम्मल कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि स्कूलों की छुट्टी के समय असामाजिक तत्व सड़क पर आकर खड़े हो जाते हैं, जो छात्राओं को परेशान तक करते हैं। इसलिए छुट्टी के समय पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें