फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की बीमारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गायनिक सोसायटी की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में महिलाओं के रोगों खासकर गर्भवती महिलाओं को आने वाली समस्याओं पर विस्तर से चर्चा की गई। साथ ही रोगों के इलाज और रोगों से बचने के लिए अनेक सुझाव सामने आए।
विज्ञापन

संत महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून से आई स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विनिता गुप्ता ने कहा कि युवा महिलाओं में पीसीओएस रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यह रोग महिलाओं के खानपान और जीवन शैली पर निर्भर करता है। यदि महिलाएं अपनी जीवनशैली और खानपान में संतुलन रखें तो बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने जुड़वा बच्चों से गर्भवती महिलाओं को होने वाली समस्याओं की भी जानकारी दी। कहा कि अक्सर जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे की मौत गर्भ में ही हो जाती है। सोसायटी की वैज्ञानिक सचिव डॉ. नैना मिगलानी ने अस्पतालों में होने वाली तोड़फोड़ और चिकित्सकों पर होने वाले हमलों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि इस तरह के हमले यदि नहीं रुके तो चिकित्सक गंभीर मरीजों को डर की वजह से अपने यहां भर्ती नहीं करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक अपने मरीज का नुकसान नहीं चाहता है। सेमिनार में डॉ. दीपा अनेजा, डॉ. पूजा खन्ना, डॉ. गायत्री, डॉ. एसके आनंद, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. अनीता मलिक आदि मौजूद रहीं।

143 रोगियों की आंखों की नि:शुल्क जांच की
फोटो संख्या: 3
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज एसोसिएशन की ओर से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची डॉ. निमिषा अग्रवाल ने अपनी सेवा देते हुए 142 रोगियों की आंखों की जांच करते हुए उचित उपचार की सलाह दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके कमल और सचिव अरुण गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचता है। उन्होंने चिकित्सक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिन धीमान, रिंकेश, विपिन, आशीष, शाहिद, पिंटू, विशाल, संतोष गुप्ता, एएल अरोड़ा, सेवाराम शर्मा, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें