फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग दिवस पर दृष्टि बाधित बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में आहूत कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर स्थित विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में बचपन डे केयर सेंटर सहारनपुर के मूक बधिर बच्चों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, बीडीओ लोती राम, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शरद प्रकाश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी एस के राणा ने बच्चों द्वारा दी गयी सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयश्री, यशोधा शर्मा, सहायक अध्यापिका स्वाति जयसवाल, बाबूराम, अनिता सरन, नीतू सिंह, मितलेश रावत, एकता जोशी, पूनम गुप्ता, बबली, विनय कुमार, बिट्टू तेजपान, केशव प्रसाद सिंह, सुषमा गोयल, राजीव कुमार, भोपाल, सुनील कुमार, प्रवीन, आरती शर्मा, संजो, गीता आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें