फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

विज्ञापन
विज्ञापन
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
विज्ञापन

- कैंपस के फाइन आर्ट विभाग के छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
मेरठ। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सीसीएसयू के फाइन आर्ट विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। एमएफए के छात्र-छात्राओं ने नाटक का मंचन कर बुजुर्गों, महिलाओं-पुरुषों एवं 18 वर्ष की आयु तक के युवक-युवतियों को जातपात, धर्म संप्रदाय सेे ऊपर उठकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया। शपथ दिलाई कि जो विकास के काम करेंगे, वोट उन्हीं को देंगे। नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कहा कि सुने सभी की जानें, निर्णय अपने मन का मानें। फाइन आर्ट की विभागाध्यक्षा कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अलका तिवारी ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी सबसे बड़ी ताकत आम जनता है। ये मतदाता ही है जो लोकतंत्र का भविष्य तय करता है। इसलिए देश के हर एक नागरिक को मतदान में भाग लेना चाहिए। मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटिका में मैत्रेयी महिला कल्याण समिति प्रतिमा चौबे और डॉ. अलका द्वारा प्रतिभाग किया गया। समिति तथा श्रेष्ठ अभिनय के लिए वैभव, सुमित, कनिका, स्नेहा, मैरिन, वेनु, पायल, नीशू, मानवी, निर्मल, अंकुर, निशा, सुप्रिया और स्वाति को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ और डॉ. शालिनी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें