फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल कलर्क लगा रहे चीनी मिल को चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी ने मोबाइल पर प्राप्त एक शिकायत पर मारे गए छापे में सरसावा चीनी मिल के क्रय केंद्र झबीरण में अनियमितता पाई है। वहां पर कुछ किसान अगेती प्रजाति की पर्चियों में सामान्य प्रजाति का गन्ने की तौल करा रहे थे। अनियमितता पाए जाने पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी और तौल क्लर्क की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों की शिकायत पर जिला गन्ना अधिकारी ने सरसावा चीनी मिल के क्रय केंद्र झबीरण का निरीक्षण किया गया। इस केंद्र से संबंधित किसानों की शिकायत थी कि उनके ग्राम के कुछ किसानों के पास अर्ली प्रजाति का गन्ना नहीं है, लेकिन उनकी पर्ची अर्ली में आ रही है और केंद्र पर तैनात तौल लिपिक उन्हें अर्ली गन्ने में तौल रहा है। डीसीओ के निरीक्षण में किसानों की बात सही पाई गई। उन्होंने बताया कि सरसावा चीनी मिल के क्रय केंद्र झबीरण की जांच करने पर पाया गया कि केंद्र पर लगभग 250 कुंतल गन्ना तुला हुआ पड़ा था। जिसमें लगभग 100 कुंतल सीओ 0118 प्रजाति का तथा लगभग 20 कुंतल सीओ 767 प्रजाति का था। अगेती प्रजाति के सीओ 0118 की पेड़ी की बजाय पौधा गन्ना तुलवाया गया था। इसके अलावा अर्ली गन्ने के साथ काफी मात्रा में किसानों ने अन्य प्रजातियों की मिक्स कर आपूर्ति की है। इस पर डीसीओ ने चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी और तौल लिपिक को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों की अर्ली की पर्ची आ रही है और उनके द्वारा सामान्य गन्ने की आपूर्ति की जा रही है, उनके गन्ने का स्थलीय निरीक्षण कर गन्ना प्रजाति तत्काल बदली जाए। इस दौरान डॉ यशपाल सिंह, चीनी मिल सरसावा के मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान तथा केंद्र पर तैनात तौल लिपिक राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें