फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली श्रीजी की पालकी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैनाचार्य कुंद-कुंद परमागम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहा श्री भक्तामर विधान मंगलवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर धूमधाम से श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन 24 तीर्थंकर जिनालय महावीर कॉलोनी में चल रहा श्री भक्तामर विधान मंगलवार को 48 कड़ियों के पूर्ण होने पर संपन्न हो गया। श्रीजी के पूजन के बाद विदिशा से आए विधानाचार्य डा. मुकेश जैन तन्मय ने विचार रखे। भगवान आदिनाथ की महिमा का गुणगान किया गया। सुनील जैन ने बताया कि महावीर कॉलोनी के मुख्य मार्गों से भगवान श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई। श्रीजी को पालकी में बैठाने और प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य डा. सुशील जैन को प्राप्त हुआ। पालकी के आगे रजत मुकुट लगाकर एवं रजत कलश लेकर कुबेर बनने का सौभाग्य सुनील जैन को मिला। पंचकलश स्थापितकर्ता देवेंद्र जैन, मुुकेश जैन, सुभाष जैन, जयदीप जैन, संदीप जैन श्रीजी की पालकी लेकर चल रहे थे। इंद्र बने श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। महिलाएं डांडिया नृत्य कर रही थी। मंदिर परिसर में पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई, जहां श्रीजी का अभिषेक कर विधिविधान से कार्यक्रम पूरा हुआ। अध्यक्ष जेडी जैन, प्रमोद जैन, संदीप जैन, आदर्श जैन, आदिश जैन, विनय जैन, अभय जैन, अनुज जैन, राजीव, आशू जैन, पंकज जैन, विजय जैन, राम मोहन जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन, ममता जैन, रेणू जैन, गीता जैन, सपना जैन, अलका जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें