फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावों को लेकर असलहे जमा कराने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


सहारनपुर। नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए असलहे जमा कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। निकायों के आसपास के दस किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले शस्त्रधारकों से असलहे जमा कराए गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि असलहे जमा कराए जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 50 प्रतिशत से अधिक असलहे जमा कराए जा चुके हैं। सख्ती से निर्देश दिए गए हैं। किसी भी चुनावी कार्यक्रम में असलहे ले जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ सुरक्षा गार्डों को असलहे जमा न कराने की छूट दी जा रही है। बैंक सुरक्षा गार्ड, एटीएम सुरक्षा गार्ड, प्रमुख संस्थानों, उद्योगों एवं अन्य प्रमुख कंपनियों के सुरक्षा गार्डों से असलहे जमा नहीं कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-गैर लाइसेंसी हथियारों को रोकना चुनौती
गैर लाइसेंसी हथियारों के प्रयोग को रोकना पुलिस के लिए चुनौती होगा। घटनाओं को अंजाम देने में अधिकांश तौर पर गैर लाइसेंसी असलहों का ही प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए गैर लाइसेंसी हथियार सिरदर्द बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें