फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की संचालन समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए रालोद ने किया संचालन समिति का गठन
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में नगर निकाय चुनाव के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति की घोषणा की गई। इसमें जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, भूपेश्वर त्यागी, हरपाल वाल्मीकि और रमेश चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि पार्टी गंगोह, अंबेहटा और बेहट में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। नगर निगम में भी रालोद के 18 पार्षद चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर रालोद के प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वहां पर गैर भाजपाई दलों को समर्थन दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूरे दमखम के साथ पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लडाने का आह्वान किया। भूपेश्वर त्यागी, हरपाल वाल्मीकि, अनुज वर्मा, रमेश चौहान, गजेंद्र चौधरी, फखरूल इस्लाम, अरविंद चौधरी आदि ने विचार रखे। कृष्णलाल राणा, अरविंद कुमार त्यागी, राव आरिफ, राव इखलाक, राव जान मोहम्मद, जयभगवान, राव अहसान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें