फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी के 134 विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के एलएलबी पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के 134 विद्यार्थी 2017 की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। कक्षाओं में उपस्थिति बेहद कम होने की वजह से कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई एक सेमेस्टर पीछे चली जाएगी। कॉलेज के निर्णय से विद्यार्थियों में अफरातफरी की स्थिति है।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि एलएलबी के विद्यार्थियों की उपस्थिति इतनी कम है कि यदि वह अब लगातार कक्षाएं भी दें तो पूरी नहीं हो सकती है। पहले सेमेस्टर के इन विद्यार्थियों की संख्या 33, तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की संख्या 38 और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की संख्या 33 है। कुल संख्या 134 है। जो आगामी दिनों में होने वाली अपने सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा से अपने सेमेस्टर की कक्षाओं में उपस्थिति पूरी कर अगली बार परीक्षा देनी होगी। बताया कि कॉलेज समय-समय पर नोटिस के माध्यम से विद्यार्थियों केे आगाह करता रहा है। प्रोसपेक्टस में भी सभी दिशा निर्देश अंकित हैं। इसके बावजूद विद्यार्थी कक्षाओं में उपस्थिति को लेकर गंभीर नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें