फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पीठासीन और 26 मतदान अधिकारियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
13 पीठासीन और 26 मतदान अधिकारियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में सहयोग ना करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रथम ईवीएम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 13 पीठासीन और 26 मतदान अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार में प्रथम प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन कार्यों की अनदेखी करने वाले किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन करें। उन्होंने अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी अनवर अली प्रधानाध्यापक, विनोद कुमार सहायक अध्यापक, शैलेंद्र कुमार सिंह वाणिज्य कर अधिकारी, अनुज गुप्ता वाणिज्य कर अधिकारी, अश्वनी जैन सहायक अध्यापक बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, संजीव कुमार जैन सहायक अध्यापक, राजेंद्र कुमार सैनी वाणिज्य कर अधिकारी, कुलदीप कुमार सहायक अध्यापक, अवनीश कुमार, सुदेश कुमार, सहायक अध्यापक, बिजेंद्र सिंह गन्ना विकास निरीक्षक, मानेंद्र मोहन मिश्र वाणिज्य कर अधिकारी एवं मुकेश कुमार अवर अभियंता अपर खंड यमुना पूर्वी के अनुपस्थित रहने पर प्रथम रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित प्रथम मतदान अधिकारी देवेंद्र कुमार सहायक अध्यापक, धर्म सिंह प्रधान सहायक, कमल सिंह रावत वरिष्ठ सहायक, विपिन कुमार सहायक अध्यापक, अतुल कुमार अवर अभियंता, योगेंद्र कुमार जिला पंचायत निरीक्षक, मुकेश शर्मा सहायक अध्यापक, मोहम्मद अख्तर आदिल वरिष्ठ सहायक, राजकुमार सींचपाल, अजय कुमार सिंह एडीओ, चंद्रमोहन एडीओ संतराम एडीओ, हरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक, चंद्र बोस लिपिक, प्रमोद कुमार एडीओ, संजीव कुमार सहायक अध्यापक, विनोद कुमार अवर अभियंता, अरविंद कुमार कर निरीक्षक, रोहिताश सिंह सहायक अध्यापक, प्रीतम सिंह सहायक अध्यापक, पंकज कुमार सहायक अध्यापक, रोमी बजाज सहायक अध्यापक, राम अवतार वरिष्ठ सहायक, माजिद अली अवर अभियंता तथा अनिल कुमार मंडलीय लेखाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें