फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने किया थाने का निरीक्षण
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। प्रमुख सचिव हेमंत राव ने बृहस्पतिवार को थाना गागलहेड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, आगंतुक रजिस्टर के साथ मालखाने, कंप्यूटर रूम और हवालात का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रमुख सचिव ने पिछले सप्ताह लखनऊ की युवती के साथ हुए गैंगरेप के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने गैंगरेप के खुलासे पर संतोष जताया। प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों रखरखाव को सही पाते हुए संतोष जताया। इस मौके पर थाने के ग्राम चौकीदारों ने प्रमुख सचिव को पत्र सौंपकर वर्तमान में मिल रहे 1500 रुपये प्रति महीना वेतन को इस महंगाई में अपर्याप्त बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की। इस दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम सदर संगीता मौजूद रहे। हल्का लेखपालों ने विरोध जताते हुए एसडीएम सदर को अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार से अवगत कराया। एसडीएम सदर ने लेखपालों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में वे अधिकारियों से बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें