फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मौतों के बाद जागा प्रशासन, जर्जर भवनों को चिंहित करना शुरु किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। तीन मौतों के बाद गहरी नींद से जागे प्रशासनिक अधिकारियों ने जर्जर भवनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जामा मस्जिद पर स्थित जर्जर भवन की हालत को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया। साथ ही भवन स्वामी को उसे ध्वस्त करने को कहा गया है। नगर में ऐसे करीब 20 मकान हैं जिनकी हालत बेहद खराब है पालिका अधिकारी सभी को नोटिस देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व दारुल उलूम रोड स्थित मोहल्ला महल में जर्जर भवन की दीवार जमींदोज होने और उसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद गहरी नींद से जागे प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में जर्जर भवनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि नगर पालिका को पत्र लिखकर जर्जर भवनों को चिह्नित कर जल्द ही उसकी रिपोर्ट दिए जाने को कहा गया है। साथ ही जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस भेजने के लिए उन्हें निर्देशित किया गया है। दारुल उलूम चौक स्थित दीवान गेट और मोहल्ला खानकाह में इंदिरा पार्क के सामने बने दरवाजे का पुनर्निमाण कराना है या फिर ध्वस्त कराना है इसके संबंध में मंगलवार (आज) उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। नगर पालिका निर्माण विभाग के प्रभारी मो. इस्लामुद्दीन ने बताया कि जर्जर भवनों को चिह्नित करना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उनके स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जामा मस्जिद पर स्थित फजलुर्रहमान के जर्जर मकान की हालत को देखते हुए उसके सामने वाले रास्ते को अहतियातन बंद करा दिया गया है। जबकि आसपास के मकानों को खाली कराना शुरू कर दिया है। भवन स्वामी फजलुर्रहमान दिल्ली में रहता है जिसके चलते उसे फोन कर जर्जर भवन को स्वयं ध्वस्त कराए जाने को कहा गया है। इस्लामुद्दीन ने बताया कि नगर में करीब 20 जर्जर भवन हैं जिनके मालिकों को जल्द ही नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें