फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद व विधायक भी नहीं करा सकते पार्टी की सदस्यता ग्रहण: कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि जिलाध्यक्ष की अनुमति के बिना सांसद और विधायक किसी भी व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं कराएंगे। जो फर्जी रूप से अपनी गाड़ियों पर भाजपा पदाधिकारी होने की नेमप्लेट लगाकर घूम रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि सांसद, विधायक व कार्यकर्ता उनकी संस्तुति के बिना किसी व्यक्ति को पार्टी में शामिल नहीं करेंगे। जो लोग फर्जी तरीके से पार्टी की नेमप्लेट और झंडा गाड़ी पर लगाकर घूम रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुशासनहीनता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत सात सितंबर को महिला कार्यकर्ता सम्मेलन, आठ को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, 12 को युवा वर्ग सम्मेलन और 18 को अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नगर निगम के चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें