फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में हस्तशिल्पियों को प्रमाणपत्र दिए
विज्ञापन

सहारनपुर। हैंडीक्राफ्ट एंड कारपोरेट सेक्टर स्किल काउंसिल और डेवलपमेंट कमिश्नर ऑफ हैंडीक्राफ्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर हस्तशिल्पियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इसमें वुडक्राफ्ट कोर्स और एंग्रेविंग कार्विंग ऐचिंग कोर्स के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को गांधी पार्क स्थित रोटरी भवन में हुई कार्यशाला के अंतिम सत्र का शुभारंभ सतीश गौतम ने किया। कृष्ण कुमार और गौरव वर्मा ने एंग्रेविंग ऐचिंग कोर्स के पाठ्यक्रम पर अनुभवी कारीगरों से चर्चा की। एडिश्नल डायरेक्टर आरके वर्मा ने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कार्यशाला में कारीगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए कोर्स के पाठ्यक्रम को बेहतर करने के लिए सुझाव भी दिए। सहायक निदेशक आरपी वर्मा द्वारा अनुसूचित जाति के हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान दिनेश तेजान, प्रदीप धारिया, ओमपाल सिंह, राजेंद्र, रिंकू, निर्मल सहगल, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें