मकान बनवाने के लिए सहायता देने की मांग
लखनौती (सहारनपुर)। ग्रामीण ने बीडीओ से मकान बनाने के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। ब्लाक गंगोह के गांव मनव्वर ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर के बताया कि उसके पास एक सड़क किनारे कच्चा मकान था। जिस की छत फूस से बनी हुई थी। वह भी तेज बारिश के कारण गिर गया है। इस कारण से वह और उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उसने बीडीओ से मांग की है उसे मकान बनाने के लिए जमीन और आर्थिक मदद दी जाए। उसने चेतावनी दी यदि उसे मकान बनाने में मदद नहीं की गई तो वह ब्लाक प्रांगण में अपने बच्चों सहित डेरा डाल देगा।