फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागते रहो गांव वालो... पुलिस ने मुनादी कराकर लोगों से रात में खुद ही पहरा देने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली में एक सप्ताह में डकैती की दो बड़ी घटनाओं से लोग जहां दहशत में हैं, वहीं पुलिस भी परेशान है। घटनाओं को रोक पाने में नाकाम पुलिस ने अब गांवों में मुनादी करानी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि रात में गांव के लोग जागते रहें और पहरा दें। अपने गांव की पहरेदारी कर अपनी सुरक्षा खुद करें।
विज्ञापन

पुलिस डकैतों और बदमाशों को पकड़ने और कंट्रोल कर लोगों को भरोसा दिलाने की बजाय लोगों में खौफ पैदा करने का प्रयास कर रही है। देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार को ही लगभग आधा दर्जन गांवों में मुनादी करा दी है। ऐसी मुनादी कराकर गांव के लोगों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि पुलिस उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है, उन्हें खुद ही अपनी सुरक्षा करनी होगी। दिन भर खेतों में काम करने के बाद रात में जाग कर पहरेदारी करेंगे और अपनी सुरक्षा खुद करेंगे। डकैतों और बदमाशों से लाठी, डंडे लेकर खुद निपटेंगे और हथियारों से लैस पुलिस थाने और चौकियों पर आराम कर डकैती होने की सूचना मिलने का इंतजार करेगी।
देहात कोतवाली ही नहीं जिले के फतेहपुर, रामपुर मनिहारान, नकुड़, देवबंद समेत कई थाने का यही हाल हो गया है। अगस्त माह में ही डकैती शनिवार को पांचवीं घटना हुई है। जुलाई में डकैती की आठ घटनाएं हुई थीं। जनवरी से लेकर अब तक लगभग 130 घटनाएं डकैती और लूट की हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सिर्फ लूट डकैती ही नहीं हत्या की 60 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें राकेश अरोड़ा हत्याकांड, दिग्विजय सिंह राणा एडवोकेट, उसका मुंशी विकास समेत कई ऐसे मामले हैं जो अभी तक राज बने हुए हैं। पुलिस रिकार्ड में ही अप्रैल से अब तक 37 हत्याओं का आंकड़ा है। 19 बलात्कार, 59 अपहरण हो चुके हैं। चोरी का आंकड़ा तो ढाई सौ से भी पार है। ये तो सिर्फ दर्ज हुए मामले हैं। जिनमें से लूट के क़ुछ मामले चोरी में दर्ज किए गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पुलिस ने पिछले पांच माह में लगभग 50 से अधिक इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें 17 साल से अधिक समय से फरार आरोपी भी शामिल है। इसके अलावा कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। डकैती की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें