किशोरावस्था से जुड़ी समस्याओं पर प्रतियोगिता
सहारनपुर। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पोस्टर और रोल प्ले प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का विषय किशोरावस्था से संबंधित समस्याएं एवं प्रभाव था। अनेक जीजीआईसी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. ओपी सिंह और अजय श्रीवास्तव रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में रमाबाई कन्या इंटर कॉलेज कोटा की शीतल ने पहला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की आयशा ने दूसरा और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गागलहेड़ी की नंदनी यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की कामिनी, पायल, निधि, नशरा और सिदरा ने पहला, राजकीय इंटर कॉलेज टिकरौल की खुशी, सलोनी, शालू, शिवानी और राधा ने दूसरा तथा राजकीय हाई स्कूल तोता टांडा की शगुन, हिना, प्रतिभा, हेमा और निशा मौर्य ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, प्रतिभा, अलका अग्रवाल, मीनाक्षी, आशु, सोनिया, सुमन, अमिता शर्मा आदि मौजूद रहीं।