फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्राथमिक विद्यालयों के 12460 रिक्त पदों पर होने वाली सहायक अध्यापकों की भर्ती पर लगी रोक को हटवाने की मांग लेकर विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थी हिमांशु कौशिक, प्रवीण कुमार और शांतनु ने बताया कि 15 दिसंबर 2016 को भर्ती का शासनादेश जारी हुआ था। इसकी काउंसिलिंग आदि सभी कुछ हो चुका है। केवल नियुक्ति पत्र मिलने शेष हैं, मगर प्रदेश सरकार ने अकारण ही भर्ती पर रोक लगाई हुई है। इसकी वजह से प्रदेश भर में हजारों अभ्यर्थी और उनके परिवार पीड़ित हैं। 17 जुलाई से लखनऊ में धरना चल रहा है, जहां अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ रही है। चूंकि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में प्रदेश सरकार को शिक्षा और अभ्यर्थियों के हित में भर्ती पर लगी रोक हटा लेनी चाहिए। इसमें गौरव, अंशुल, प्रियंका, मोनिका, प्रीति शर्मा, प्रिया, आंचल, गौरव सैनी, संगीता, शालू, रेनु, अमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें