फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से की साढ़े नौ लाख की नगदी जब्त की
विज्ञापन

बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून हाईवे पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान उड़न दस्ता टीम ने एक कार से साढे़ नौ लाख रुपये बरामद किए है। पकड़े जाने के बाद कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर रुपये जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम में शामिल एसआई सोहनपाल गिरी ने बताया कि सहारनपुर की ओर से देहरादून जा रही कार को रोककर चेकिंग की गई तो उसमें से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर कार सवार ज्योति शंकर पुत्र गोरी शंकर निवासी जाखन वाला देहरादून ने बताया कि वह अपने बिजनेस के क्लेक्शन के रुपये लेकर जा रहा है। लेकिन इसके बारे कोई भी पुख्ता तथ्य पेश नहीं कर पाया। इस कारण टीम ने रुपये कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें