फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में देरी से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में देरी से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए महावीर बाजार व्यापार एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होेंने निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे व्यापारी सुरेंद्र सचदेवा, बिट्टू और टीटू पाहवा ने कहा कि नगर निगम ने करीब आठ माह पहले चौकी सराय को हटाकर उनके बाजार की सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू किया था। उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से पत्थर डालकर छोड़ दिए गए हैं। इन पर वाहन चलने से दिनभर धूल गुबार रहता है। इसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों को परेशानी हो रही है। कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम से सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की जा चुकी है। लेकिन उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है। चेतावनी दी कि यदि सड़क का जल्द निर्माण नहीं होता है तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में पवन बब्बर, मोहसिन, इंतजार, विजय कुमार, जहीर अहमद, अमजद, अशरफ, वजीर अहमद, रत्नलाल, अंकुर जैन, जहांगीर अहमद, रमेश गांधी, राकेश, विक्की, रोमी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें